उत्तराखंड

अपने वायदे पर खरा उतरे भाजपा नेता करतार सिंह भड़ाना, नारसन कलां गांव में आर्य समाज मंदिर में शुरू कराया अधूरा पड़ा निर्माण कार्य

मंगलौर उपचुनाव में भाजपा के प्रत्याशी रहे करतार सिंह भड़ाना चुनाव हारने के बाद भी क्षेत्र में विकास कार्य को गति देने बात पर अम्ल करते हुए नारसन कलां गांव में आर्य समाज मंदिर में हॉल के अधूरे कार्य करने के वायदे पर खरे उतरे है , मंगलौर विधानसभा क्षेत्र के नारसन कलां गांव में भाजपा नेता करतार सिंह भड़ाना ने धन्यवाद यात्रा के दौरान कहा था कि विधानसभा क्षेत्र मंगलौर के प्रत्येक गांव में स्वयं के खर्चे विकास कार्य करवाऊंगा, वहीं अपनी बात पर कायम रहते हुए नारसन कलां गांव में आर्य समाज मंदिर के प्रांगण में अधूरे पड़े हॉल के निर्माण का कार्य शुरू कर दिया है,जिसमें लाखों रुपए के खर्च का अनुमान है, इस मौके पर अधूरा निर्माण कार्य को पूरा कराने के लिए ग्राम प्रधान संजीव कुमार सहित कई ग्रामीणों ने करतार सिंह भड़ाना के इस कार्य की जमकर सराहना की है, उन्होंने कहा कि भाजपा नेता करतार सिंह भड़ाना ने जो लोगों से वायदे किए थे, अब वो धरातल पर दिखाई देने लगे है, वहीं ग्रामीणों ने बताया कि अपनी जुबान के पक्के बहुत कम इंसान होते है, जबकि करतार सिंह भड़ाना ने जो कहा वो करके दिखाया है । इस मौके पर गौरव भारद्वाज, मांगेराम, मानपाल सिंह, स्वामी सत्यानंद, आनंद स्वरूप वर्मा, जितेंद्र सिंह, गुलबहार, धीर सिंह, अनिल कुमार, भूपेंद्र, गगन, बादल मलिक आदि मौजूद रहे ।

anilkumar

Recent Posts

*आत्मनिर्भर – ऑर्गेनिक गुलाल तैयार कर अच्छा मुनाफा कमा रही हरिद्वार के स्वयं सहायता समूह की महिलाएं*

रंगों के त्यौहार होली के आते ही हरिद्वार की आत्मनिर्भर महिलाएं अपनी आजीविका बढ़ाने के…

4 weeks ago

मंगलौर में भाजपा से स्थानीय को मिलेगा मौका ? या अबकी बार फिर उतरेगा पैराशूट प्रत्याशी

ब्यूरो रिपोर्ट। मंगलौर। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की सबसे हॉट सीट माने जाने वाली विधानसभा…

4 weeks ago

*हरिद्वार में निजी सहभागिता को नई दिशा — मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में प्रस्तुतीकरण सम्पन्न*

जनपद हरिद्वार में आज निजी सहभागिता (Private Partnership) फार्म बेस्ड के अंतर्गत चयनित संस्थाओं द्वारा…

4 weeks ago

*सीडीओ की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न, पशु सखियों को मोबाइल फोन वितरित*

हरिद्वार में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना…

1 month ago

*ग्रामीण उद्यमों को गति देने की दिशा में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की महत्वपूर्ण उपलब्धि*

उत्तराखंड राज्य में संचालित ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना (ग्रामोत्थान–रीप) के अंतर्गत MSP (मल्टी स्टेकहोल्डर…

1 month ago