उत्तराखंड

*रितु की सफलता गाथा: ग्रामोत्थान / रीप परियोजना से मिली नई पहचान*

ब्यूरो रिपोर्ट।

लक्सर । उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद के लक्सर विकासखंड की रहने वाली रितु, जो आस्था स्वयं सहायता समूह और प्रेमसुख ग्राम संगठन की सक्रिय सदस्य हैं तथा आदर्श सीएलएफ से जुड़ी हुई हैं, ने आत्मनिर्भर बनने के अपने सपने को साकार करने के लिए रूरल एंटरप्राइज एक्सेलेरेशन प्रोजेक्ट (ग्रामोत्थान / रीप परियोजना) के तहत अपना कॉस्मेटिक व्यवसाय शुरू किया। पहले वह छोटे स्तर पर कॉस्मेटिक उत्पाद बेचती थीं, लेकिन सीमित संसाधनों के कारण उनका व्यापार अधिक नहीं बढ़ पा रहा था। ग्रामोत्थान / रीप परियोजना के सहयोग से उन्हें व्यवसाय विस्तार के लिए न केवल मार्गदर्शन मिला, बल्कि वित्तीय सहायता भी प्राप्त हुई, जिससे उनके जीवन में एक सकारात्मक बदलाव आया।

वित्तीय सहयोग एवं निवेश:-

एकल उद्यम गतिविधि योजना के तहत रितु को:

✔ ₹75,000 की अनुदान राशि

✔ ₹1,10,000 का बैंक लोन

✔ ₹1,15,000 की स्वयं की बचत

✔ कुल निवेश – ₹3,00,000

इस राशि का उपयोग कर उन्होंने अधिक मात्रा में कॉस्मेटिक उत्पाद खरीदे और एक व्यवस्थित दुकान स्थापित की, जिससे उनकी बिक्री में उल्लेखनीय वृद्धि हुई। पहले उनकी मासिक आय ₹2,000-₹5,000 थी, जो अब बढ़कर ₹5,000-₹10,000 से अधिक हो गई है।

सफलता की ओर बढ़ते कदम:-

ग्रामोत्थान / रीप परियोजना के माध्यम से रितु को व्यवसाय प्रबंधन, विपणन और वित्तीय योजना की समुचित जानकारी मिली, जिससे वह अपने व्यवसाय को अधिक संगठित तरीके से संचालित कर पा रही हैं। उनके व्यापार में वृद्धि के साथ-साथ ग्राहकों की संख्या भी बढ़ी है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो रही है।

प्रेरणा स्रोत बनी रितु:-

आज, रितु न केवल एक सफल उद्यमी हैं बल्कि अन्य ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा स्रोत भी बन चुकी हैं। उनकी सफलता यह दर्शाती है कि यदि सही अवसर और सहयोग मिले, तो कोई भी व्यक्ति आत्मनिर्भरता और आर्थिक सशक्तिकरण की ओर बढ़ सकता है।

ग्रामोत्थान / रीप परियोजना ने उनके जीवन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, और यह पहल भविष्य में कई अन्य महिलाओं के सशक्तिकरण का मार्ग प्रशस्त करेगी।

anilkumar

Recent Posts

*आत्मनिर्भर – ऑर्गेनिक गुलाल तैयार कर अच्छा मुनाफा कमा रही हरिद्वार के स्वयं सहायता समूह की महिलाएं*

रंगों के त्यौहार होली के आते ही हरिद्वार की आत्मनिर्भर महिलाएं अपनी आजीविका बढ़ाने के…

4 weeks ago

मंगलौर में भाजपा से स्थानीय को मिलेगा मौका ? या अबकी बार फिर उतरेगा पैराशूट प्रत्याशी

ब्यूरो रिपोर्ट। मंगलौर। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की सबसे हॉट सीट माने जाने वाली विधानसभा…

4 weeks ago

*हरिद्वार में निजी सहभागिता को नई दिशा — मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में प्रस्तुतीकरण सम्पन्न*

जनपद हरिद्वार में आज निजी सहभागिता (Private Partnership) फार्म बेस्ड के अंतर्गत चयनित संस्थाओं द्वारा…

4 weeks ago

*सीडीओ की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न, पशु सखियों को मोबाइल फोन वितरित*

हरिद्वार में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना…

1 month ago

*ग्रामीण उद्यमों को गति देने की दिशा में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की महत्वपूर्ण उपलब्धि*

उत्तराखंड राज्य में संचालित ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना (ग्रामोत्थान–रीप) के अंतर्गत MSP (मल्टी स्टेकहोल्डर…

1 month ago