रिपोर्ट – अनिल सैनी।
नारसन । हरिद्वार मुख्य विकास अधिकारी आकांशा कोण्डे के निर्देशानुसार विकासखण्ड नारसन में खण्ड विकास अधिकारी सुभाष सैनी द्वारा ग्राम पंचायत टिकौला कला में डे.एन.आर.एल.एम व ग्रामोत्थान परियोजना के सहयोग सें गठित झांसी स्वंय सहायता समूह के सदस्यों के द्वारा सब्जी उत्पादन गतिविधि का भ्रमण किया गया जिसमें लाभार्थियों के द्वारा वर्तमान में करेले व खीरें का उत्पादन किया जा रहा हैं।
वहीं समूह के सदस्यों द्वारा खण्ड विकास अधिकारी को बताया गया कि उनका समूह वर्तमान में 10 बिघा भूमी पर करेला व खीरे का उत्पादन कर रहा है व समूह से जुड़ी सभी महिलाऐं अपनी आजीविका में बेहतर सुधार कर आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह सदस्यों द्वारा बताया गया कि वर्तमान में प्रत्येक 3 दिन में 1500 किग्रा० करेला व 750 किग्रा० खीरे का विक्रय किया जा रहा हैं जिसमें लगभग रू० 11250 की आय समूह की सभी सदस्यों के द्वारा अर्जित की जा रही हैं।
वहीं खण्ड विकास अधिकारी सुभाष सैनी द्वारा सभी समूह की महिलाओं को निर्देशित किया गया कि समूह की अधिक आय वृद्धि के लिए अच्छे बाजार का चयन कर समूह को उनके द्वारा तैयार किए गए उत्पाद की अधिक कीमत उपलब्ध कराई जाए जिससे महिलाओं की आजीविका मे ओर बेहतर वृद्धि हो सके ओर साथ ही उनके द्वारा समूह के द्वारा किए जा रहे कार्य का प्रोत्साहन किया और इस कार्य को प्रेरणादायक बताया ।
निरक्षण में खण्ड विकास अधिकारी सुभाष सैनी व सहायक खण्ड विकास अधिकारी चंद्र शेखर भट्ट ब्लॉक मिशन मैनेजर एन०आर०एल०एम० प्रशांत कुमार, एरिया कॉर्डिनेटर मोहम्मद सलमान और ग्रामोत्थान परियोजना की टीम से राशिद अहमद, ललित कुमार आदि उपस्थित रहे ।
रंगों के त्यौहार होली के आते ही हरिद्वार की आत्मनिर्भर महिलाएं अपनी आजीविका बढ़ाने के…
ब्यूरो रिपोर्ट। मंगलौर। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की सबसे हॉट सीट माने जाने वाली विधानसभा…
जनपद हरिद्वार में आज निजी सहभागिता (Private Partnership) फार्म बेस्ड के अंतर्गत चयनित संस्थाओं द्वारा…
हरिद्वार में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना…
जनपद हरिद्वार में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से फातेमा अलमुल्ला, शथा अलअयदारूस एवं क्रिस्टोफर हैमेल,…
उत्तराखंड राज्य में संचालित ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना (ग्रामोत्थान–रीप) के अंतर्गत MSP (मल्टी स्टेकहोल्डर…