उत्तराखंड

*ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना ने बदली सुकरमा की ज़िंदगी: दूध उत्पादन से बनीं आत्मनिर्भर*

ब्यूरो रिपोर्ट।

हरिद्वार, उत्तराखंड: मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती आकांक्षा कोण्डे के निर्देशन में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना के अंतर्गत हरिद्वार जनपद में अल्ट्रापुअर सपोर्ट, फॉर्म व नॉन-फॉर्म एंटरप्राइजेज की स्थापना की जा रही है। इसी पहल के अंतर्गत नारसन विकासखंड के ठसका गांव की श्रीमती सुकरमा की जीवन कहानी एक प्रेरणास्रोत बनकर उभरी है।

पति के असमय निधन के बाद जब परिवार की आमदनी का एकमात्र स्रोत समाप्त हो गया, तब सुकरमा के सामने आजीविका का गंभीर संकट उत्पन्न हुआ। ऐसे समय में, उन्हें राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत ‘पूजा स्वयं सहायता समूह’ में जोड़ा गया, जो ‘सपना सीएलएफ’ के अंतर्गत ‘वंदना ग्राम संगठन’ से जुड़ा है, ग्रामोत्थान परियोजना की सहायता से उन्हें ₹35,000 का ब्याजरहित अल्ट्रापुअर पैकेज प्रदान किया गया, जिसमें उन्होंने स्वयं ₹8,430 का अंशदान जोड़ा। इस राशि से उन्होंने एक गाय खरीदी और दूध व्यवसाय प्रारंभ किया। अब वह हर माह ₹7,000–₹8,000 की आय अर्जित कर रही हैं, जिसमें से लगभग ₹6,000 उनका शुद्ध लाभ होता है।

उनकी आर्थिक स्थिति में आई स्थिरता और आत्मविश्वास इस बात का प्रमाण है कि सही मार्गदर्शन और सहायता मिलने पर ग्रामीण महिलाएं भी आत्मनिर्भरता की मिसाल बन सकती हैं।

श्रीमती सुकरमा ने जिला प्रशासन एवं ग्रामोत्थान परियोजना के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह पहल उनके जीवन का पुनर्निर्माण साबित हुई है।

anilkumar

Recent Posts

*आत्मनिर्भर – ऑर्गेनिक गुलाल तैयार कर अच्छा मुनाफा कमा रही हरिद्वार के स्वयं सहायता समूह की महिलाएं*

रंगों के त्यौहार होली के आते ही हरिद्वार की आत्मनिर्भर महिलाएं अपनी आजीविका बढ़ाने के…

4 weeks ago

मंगलौर में भाजपा से स्थानीय को मिलेगा मौका ? या अबकी बार फिर उतरेगा पैराशूट प्रत्याशी

ब्यूरो रिपोर्ट। मंगलौर। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की सबसे हॉट सीट माने जाने वाली विधानसभा…

4 weeks ago

*हरिद्वार में निजी सहभागिता को नई दिशा — मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में प्रस्तुतीकरण सम्पन्न*

जनपद हरिद्वार में आज निजी सहभागिता (Private Partnership) फार्म बेस्ड के अंतर्गत चयनित संस्थाओं द्वारा…

4 weeks ago

*सीडीओ की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न, पशु सखियों को मोबाइल फोन वितरित*

हरिद्वार में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना…

1 month ago

*ग्रामीण उद्यमों को गति देने की दिशा में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की महत्वपूर्ण उपलब्धि*

उत्तराखंड राज्य में संचालित ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना (ग्रामोत्थान–रीप) के अंतर्गत MSP (मल्टी स्टेकहोल्डर…

1 month ago