उत्तराखंड

दिवाली में एनआरएलएम स्वयं सहायता समूहों ने रचा इतिहास, हरिद्वार में 102 स्टॉलों पर 26.50 लाख रुपये की रिकॉर्ड बिक्री

ब्यूरो रिपोर्ट।

हरिद्वार। 15 अक्टूबर से भैया दूज तक जिले के सभी छह विकास खंडों में दिवाली के अवसर पर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत गठित स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) की ओर से लगाए गए 102 स्टॉलों ने उत्कृष्ट व्यावसायिक प्रदर्शन करते हुए 26 लाख 50 हजार रुपये की कुल बिक्री का नया रिकॉर्ड बनाया है। मुख्य विकास अधिकारी हरिद्वार डॉ ललित नारायण मिश्र के मार्गदर्शन में आयोजित इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों का विपणन बढ़ाकर उनकी आजीविका को सशक्त बनाना था।

इस पहल की सफलता पर एनआरएलएम की सहायक परियोजना निदेशक/जिला मिशन प्रबंधक द्वारा बताया गया कि इस कार्यक्रम को राज्य स्थापना रजत जयंती समारोह तक जारी रखा जाएगा।

इन स्टॉलों में सजावटी सामान, हस्तशिल्प उत्पाद, पारंपरिक मिठाइयाँ एवं नमकीन आदि की भरपूर बिक्री हुई। इस कड़ी में भगवानपुर की लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह ने सर्वाधिक 9.50 लाख रुपये की अभूतपूर्व बिक्री करके एक नया मानक स्थापित किया। समूह द्वारा निर्मित सजावटी वस्तुओं की गुणवत्ता और डिजाइन की ग्राहकों द्वारा खूब सराहना की गई और वे लगातार अपनी बिक्री बढ़ा रही हैं।

 

इस व्यावसायिक सफलता ने न केवल समूहों के सदस्यों के आत्मविश्वास को नया आयाम दिया है, बल्कि ग्रामीण महिला उद्यमिता को भी एक मजबूत आधार प्रदान किया है। यह पहल जिले में आत्मनिर्भर भारत की भावना को साकार करने की दिशा में एक सार्थक कदम साबित हुई है।

anilkumar

Recent Posts

*आत्मनिर्भर – ऑर्गेनिक गुलाल तैयार कर अच्छा मुनाफा कमा रही हरिद्वार के स्वयं सहायता समूह की महिलाएं*

रंगों के त्यौहार होली के आते ही हरिद्वार की आत्मनिर्भर महिलाएं अपनी आजीविका बढ़ाने के…

4 weeks ago

मंगलौर में भाजपा से स्थानीय को मिलेगा मौका ? या अबकी बार फिर उतरेगा पैराशूट प्रत्याशी

ब्यूरो रिपोर्ट। मंगलौर। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की सबसे हॉट सीट माने जाने वाली विधानसभा…

4 weeks ago

*हरिद्वार में निजी सहभागिता को नई दिशा — मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में प्रस्तुतीकरण सम्पन्न*

जनपद हरिद्वार में आज निजी सहभागिता (Private Partnership) फार्म बेस्ड के अंतर्गत चयनित संस्थाओं द्वारा…

4 weeks ago

*सीडीओ की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न, पशु सखियों को मोबाइल फोन वितरित*

हरिद्वार में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना…

1 month ago

*ग्रामीण उद्यमों को गति देने की दिशा में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की महत्वपूर्ण उपलब्धि*

उत्तराखंड राज्य में संचालित ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना (ग्रामोत्थान–रीप) के अंतर्गत MSP (मल्टी स्टेकहोल्डर…

1 month ago