राजस्थान के टोंक जिले से तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला है। यहां भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि, एक गंभीर रुप से घायल है। घटना राज्य के टोंक जिले की है। मरने वालों में चार लोगों की पहचान यूपी-बिहार के छात्रों के तौर पर की गई है। जबकि एक की पहचान चौकीदार के तौर पर हुई है।
जयपुर-कोटा नेशनल हाईवे पर हादसा
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, टोंक जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत जयपुर-कोटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार देर रात सड़क किनारे खड़े दो ट्रकों से एक तेज रफ्तार कार सामने से आकर टकरा गई। कार की गति इतनी तेज थी कि ट्रकों से टकराने के बाद इसमें बैठे चार छात्रों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि, एक छात्र गंभीर रुप से घायल हो गया।
पुलिस ने बताए मृतकों के नाम
पुलिस ने बताया कि इस भयंकर सड़क हादसे में एक चौकीदार की भी मौत हुई है। वह ट्रकों के पास चारपाई पर बैठा था। तेज रफ्तार कार ट्रकों से टकराते हुए चौकीदार को भी अपने चपेट में ले लिया। मृतकों की पहचान रोशन, सूरज, श्रेयंस उर्फ ज्ञानेश्वर, अभिषेक और मोहम्मद सादिक के रूप में हुई है। इनमें से चार मृतक छात्र बिहार और उत्तर प्रदेश राज्य के रहने वाले थे। सभी छात्रों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
मृतकों के परिजनों को दी गई सूचना
हादसे में घायल हुए छात्र ऋषभ को इलाज के लिए जयपुर भेजा गया और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।पुलिस ने बताया कि मृतक चौकीदार के परिजनों की ओर से कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
वहीं, छात्रों के स्वजनों के आने के बाद सभी का पोस्टमार्टम किया जाएगा।
रंगों के त्यौहार होली के आते ही हरिद्वार की आत्मनिर्भर महिलाएं अपनी आजीविका बढ़ाने के…
ब्यूरो रिपोर्ट। मंगलौर। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की सबसे हॉट सीट माने जाने वाली विधानसभा…
जनपद हरिद्वार में आज निजी सहभागिता (Private Partnership) फार्म बेस्ड के अंतर्गत चयनित संस्थाओं द्वारा…
हरिद्वार में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना…
जनपद हरिद्वार में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से फातेमा अलमुल्ला, शथा अलअयदारूस एवं क्रिस्टोफर हैमेल,…
उत्तराखंड राज्य में संचालित ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना (ग्रामोत्थान–रीप) के अंतर्गत MSP (मल्टी स्टेकहोल्डर…