उत्तर प्रदेश

गंगोह में मां भगवती मेले का हो रहा आयोजन, दूर – दूर से आने वाले श्रद्धालुओं का लगा तांता, देखे पूरी रिर्पोट,,,

शौरभ सैनी, गंगोह।

गंगोह में चतुर्दशी के पावन अवसर पर रामबाग रोड स्थित मां भगवती मेले का आगाज हो चुका है श्रद्धालु माता रानी के दर्शन के लिए सुबह से ही लंबी-लंबी कतारों में लगकर माता रानी के दर्शन की अभिलाषा से लाइन में लग रहे है।

आपको बता दे की यह मेला मां शाकुम्बरी मेले के समकालीन लगता हुआ आ रहा है इस मेले की अनेक मान्यताएं हैं था पर मां से मांगी जाने वाली हर मुराद मातारानी पूरी करती हैं जिससे दूर-दूर से श्रद्धालु अपनी मुरादे लेकर यहां पर पहुंचते हैं और माता रानी के दर्शन करते है।

अगर मेला परिसर की बात करे तो गंगोह के बड़े एरिया में इस मेले का आयोजन हर साल किया जाता है और मेले में आपको अनेक प्रकार की दुकानें देखने को मिलेंगी ।

वही मेला समिति द्वारा बताया गया की इस मेले में घूमने का आनंद आप रात को भी ले सकते हैं मेले में आपको हर जगह रोशनी का प्रबंध मिलेगा हर प्रकार की सुविधाएं मिलेंगी तथा मेले में आपको बड़े बड़े झूले एवं बच्चों के खेलने के अनेक प्रकार के साधन इस मेले में मौजूद हैं।

मेला समिति द्वारा बताया गया की एक हफ्ते तक चलने वाले इस मेले में समिति द्वारा कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिसमे 10 अक्टूबर सोमवार के दिन सामाजिक संदेश नाटक प्रतियोगिता होगी और 11 अक्टूबर मंगलवार को भव्य श्री राम कीर्तन होगा, 12 अक्टूबर बुधवार को प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता होगी, 13 अक्टूबर बृहस्पतिवार को मेले में आने वाले सभी लोगो के लिए मैजिक शो भी होगा, 14 अक्टूबर शुक्रवार को ओपन गायन कार्यक्रम होगा, 15 अक्टूबर शनिवार को अंताक्षरी प्रतियोगिता होगी और 16 अक्टूबर रविवार को एकल नृत्य एवं सामूहिक नृत्य का आयोजन भी समिति द्वारा किया गया है। समिति द्वारा क्षेत्र के सभी लोगो से मेले में आने का आवाहन भी किया गया है।

anilkumar

Recent Posts

*आत्मनिर्भर – ऑर्गेनिक गुलाल तैयार कर अच्छा मुनाफा कमा रही हरिद्वार के स्वयं सहायता समूह की महिलाएं*

रंगों के त्यौहार होली के आते ही हरिद्वार की आत्मनिर्भर महिलाएं अपनी आजीविका बढ़ाने के…

4 weeks ago

मंगलौर में भाजपा से स्थानीय को मिलेगा मौका ? या अबकी बार फिर उतरेगा पैराशूट प्रत्याशी

ब्यूरो रिपोर्ट। मंगलौर। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की सबसे हॉट सीट माने जाने वाली विधानसभा…

4 weeks ago

*हरिद्वार में निजी सहभागिता को नई दिशा — मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में प्रस्तुतीकरण सम्पन्न*

जनपद हरिद्वार में आज निजी सहभागिता (Private Partnership) फार्म बेस्ड के अंतर्गत चयनित संस्थाओं द्वारा…

4 weeks ago

*सीडीओ की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न, पशु सखियों को मोबाइल फोन वितरित*

हरिद्वार में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना…

1 month ago

*ग्रामीण उद्यमों को गति देने की दिशा में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की महत्वपूर्ण उपलब्धि*

उत्तराखंड राज्य में संचालित ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना (ग्रामोत्थान–रीप) के अंतर्गत MSP (मल्टी स्टेकहोल्डर…

1 month ago