अनिल सैनी।
पतंजलि की जूम मीटिंग में एक शख्स के आने से मचा हड़कंप पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच की शुरू
हरिद्वार पतंजलि योगपीठ में जूम एप के माध्यम से कई आला अधिकारियों की ऑनलाइन मीटिंग के वक्त एक अनजान व्यक्ति के आने से हड़कंप मच गया अनजान व्यक्ति द्वारा मीटिंग के दौरान एक अश्लील वीडियो चला दिया जिस कारण मीटिंग में अफरा-तफरी का माहौल बन गया इस मामले में पतंजलि योगपीठ के टेक्निकल हेड द्वारा बहादराबाद थाने में तहरीर दी गई मामला गंभीर देखते हुए पुलिस द्वारा तुरंत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
हरिद्वार एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार का कहना है कि पतंजलि योगपीठ के अधिकारियों की जूम एप के माध्यम से ऑनलाइन मीटिंग चल रही थी तभी अचानक ऑनलाइन मीटिंग में किसी अनजान शख्स ने एंट्री की और उसमें अश्लील वीडियो चलाई पतंजलि योगपीठ के द्वारा इस मामले में तहरीर दी गई पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इस में मुकदमा दर्ज कर साइबर टीम द्वारा जांच शुरू कर दी गई है जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा ।
रंगों के त्यौहार होली के आते ही हरिद्वार की आत्मनिर्भर महिलाएं अपनी आजीविका बढ़ाने के…
ब्यूरो रिपोर्ट। मंगलौर। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की सबसे हॉट सीट माने जाने वाली विधानसभा…
जनपद हरिद्वार में आज निजी सहभागिता (Private Partnership) फार्म बेस्ड के अंतर्गत चयनित संस्थाओं द्वारा…
हरिद्वार में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना…
जनपद हरिद्वार में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से फातेमा अलमुल्ला, शथा अलअयदारूस एवं क्रिस्टोफर हैमेल,…
उत्तराखंड राज्य में संचालित ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना (ग्रामोत्थान–रीप) के अंतर्गत MSP (मल्टी स्टेकहोल्डर…