Categories: Uncategorized

बीजेपी किसान मोर्चे के मंडल अध्यक्ष सुधीर चौधरी के नेतृत्व में हुआ होली मिलन कार्यक्रम, होली मिलन कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व गन्ना मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, किसान मोर्चे के मंडल अध्यक्ष ने विकास कार्यों को लेकर की कई मांग

मंगलौर

रिर्पोट – अनिल सैनी।

उत्तराखंड के सबसे बड़े गांव लिब्बरहेड़ी में आज बीजेपी किसान मोर्चे के मंडल अध्यक्ष सुधीर चौधरी के नेतृत्व में होली मिलन कार्यक्रम आयोजन किया गया । जिसमे पूर्व गन्ना मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने शिरकत की, होली मिलन कार्यक्रम में साथ ही उनके साथ भाजपा के जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति सहित जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी और चौधरी कविंद्र के साथ बीजेपी के तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

वही इस मौके पर पूर्व गन्ना मंत्री ने सभी को होली की शुभकामनाएं दी , वही किसान मोर्चे के मंडल अध्यक्ष सुधीर चौधरी ने क्षेत्र के विकास के लिए अस्पताल, महाविद्यालय सहित स्टेडियम और सड़को के निर्माण को लेकर पूर्व गन्ना मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद को मांग पत्र सौंपा साथ ही किसान मोर्चे के मंडल अध्यक्ष द्वारा किसानों के गन्ने का भाव बढ़ाने की भी मांग की गई ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद पूर्व गन्ना मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने आश्वासन दिया और साथ ही उन्होंने कहा कि लिब्बरहेडी गांव में हर घर में प्रतिभावान लोग रहते है,, जिन्हे स्टेडियम की आवश्यकता है,, जिसके लिए सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से स्टेडियम की मांग करेंगे । इस मौके पर दिनेश पंवार, सतीश प्रधान, प्रभात लोहान, सोनू पंडित, आलोक गौतम, अरुण चौधरी, प्रवीण संधू, अरविंद गौतम, राममूर्ति, डॉक्टर मधु सिंह, सोनू धीमान आदि मौजूद रहे ।

anilkumar

Recent Posts

*आत्मनिर्भर – ऑर्गेनिक गुलाल तैयार कर अच्छा मुनाफा कमा रही हरिद्वार के स्वयं सहायता समूह की महिलाएं*

रंगों के त्यौहार होली के आते ही हरिद्वार की आत्मनिर्भर महिलाएं अपनी आजीविका बढ़ाने के…

4 weeks ago

मंगलौर में भाजपा से स्थानीय को मिलेगा मौका ? या अबकी बार फिर उतरेगा पैराशूट प्रत्याशी

ब्यूरो रिपोर्ट। मंगलौर। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की सबसे हॉट सीट माने जाने वाली विधानसभा…

4 weeks ago

*हरिद्वार में निजी सहभागिता को नई दिशा — मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में प्रस्तुतीकरण सम्पन्न*

जनपद हरिद्वार में आज निजी सहभागिता (Private Partnership) फार्म बेस्ड के अंतर्गत चयनित संस्थाओं द्वारा…

4 weeks ago

*सीडीओ की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न, पशु सखियों को मोबाइल फोन वितरित*

हरिद्वार में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना…

1 month ago

*ग्रामीण उद्यमों को गति देने की दिशा में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की महत्वपूर्ण उपलब्धि*

उत्तराखंड राज्य में संचालित ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना (ग्रामोत्थान–रीप) के अंतर्गत MSP (मल्टी स्टेकहोल्डर…

1 month ago