भगवती मेले के सांस्कृतिक पंडाल में आयोजित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में सरस्वती शिशु मंदिर की सृष्टि व दलीप सिंह इण्टर कालेज की छात्राएं सामुहिक नृत्य प्रतियोगिता में विजेता रही।
गंगोह: प्रतियोगिता में संस्थाओं के छोटे छोटे बच्चों ने चंद्रयान, माता काली, भगतसिंह, झांसी की रानी के रूप मे मंच पर मेे शानदार प्रस्तुति दी। सरस्वती शिशु मंदिर की सृष्टि प्रथम, सिल्वर ओक पब्लिक स्कूल की आरुषि द्वितीय एवं सीडीकेआर स्कूल के अनन्त को तृतीय स्थान मिला। निर्णायक मंडल में राकेश मित्तल, संजय जिंदल और अतुल गोयल रहें। सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता में दलीप सिंह राष्ट्रीय कन्या की छात्राएं प्रथम, गीता ज्ञान संस्कार एकेडमी की टीम द्वितीय, एवं सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थी तृतीय रही। अरविंद कुमार, पल्लवी अरोडा और पायल बंसल निर्णायक मंडल में रहे। सप्ताह भर चली विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया। संस्थाध्यक्ष सुधीर अग्रवाल, राकेश तायल, नरेन्द्र तायल, रविशंकर गर्ग, सभासद पूजा पाल, गुरमीत व अजय बिट्टू दीपांशु गोयल, राजेश काका ने पुरस्कार वितरण किये। संचालन डाॅ. अमित गर्ग ने किया।
मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के तहत नीलेश्वरी माता एफपीओ, मीठी गंगा एफपीओ और अन्य व्यक्तिगत उद्यमियों…
यातायात निदेशालय, उत्तराखंड के आदेशों के अनुपालन में दिनांक 16.01.2026 से 14.02.2026 तक मनाए जा…
भगवानपुर, हरिद्वार स्थित कम्युनिटी मैनेज ट्रेनिंग सेंटर (CMTC) का निरीक्षण एवं उदघाटन मुख्य अतिथि…
हरिद्वार। 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर जनपद हरिद्वार के पुलिस लाइन मैदान में…
मुख्य विकास अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र के निर्देशन में जनपद हरिद्वार के लक्सर विकासखंड…
हरिद्वार । जनपद हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र में स्थित एम.टी.पी. स्किल सेंटर (प्रोजेक्ट सक्षम) में…