ग्राम बंदाहेडी के खेतों में दिखाई दिया तेंदुआ जैसा जानवर, ग्रामीण दहशत में,वन विभाग की टीम जुटी रही तेंदुए की तलाश देखें पूरी खबर

ग्राम बंदाहेडी के खेतों में दिखाई दिया तेंदुआ जैसा जानवर, ग्रामीण दहशत में,वन विभाग की टीम जुटी रही तेंदुए की तलाश

गंगोह: कोतवाली के एक गांव के खेतों में तेंदुआ जैसा जानवर दिखाई देने के बाद ग्रामीण दहशतजदा है। वन विभाग की टीम ने उसको पकडने के लिए गांव में डेरा डाल दिया है।

ब्लाक क्षेत्र के गांव बंदाहेडी निवासी इसम सिंह, सोसिन, शुभम, नरेश आदि ग्रामीणों ने दो दिन पूर्व खेतों में तेंदुआ घूमता दिखाई दिया। इसकी सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुशील चौधरी ने गांव में लाउडस्पीकर से अनाउंसमेंट कराकर ग्रामीणों को सचेत किया। ग्रामीणों में दहशत का माहौल है, उन्होंने खेतों में जाना तक बंद कर दिया है। बता दें कि पिछले करीब ढाई माह से उक्त तेंदुआ नकुड तहसील क्षेत्र के साल्हापुर, भटपुरा, सांपला, सांपली खंडवा, कुल्हेडी आदि गांवों में देखा जा चुका है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम भी तेंदुए को पकडने के लिए गांव में पहुंच गई। तेुदुए के पंजों के निशान रोशनपाल के खेतों में दिखाई दिये है, वही से ग्रामीणों ने उसे ईख के खेत में घुसते हुए देखा है। वन दरोगा कमल किशन सक्सेना व राजेंद्र कुमार और वनरक्षक साद अली, गौरव कुमार आदि तेंदुए की तलाश में जुटे है। टीम ने अभी तक तेंदुए को देखे जाने की पुष्टि नही की है।

anilkumar

Recent Posts

*आत्मनिर्भर – ऑर्गेनिक गुलाल तैयार कर अच्छा मुनाफा कमा रही हरिद्वार के स्वयं सहायता समूह की महिलाएं*

रंगों के त्यौहार होली के आते ही हरिद्वार की आत्मनिर्भर महिलाएं अपनी आजीविका बढ़ाने के…

4 weeks ago

मंगलौर में भाजपा से स्थानीय को मिलेगा मौका ? या अबकी बार फिर उतरेगा पैराशूट प्रत्याशी

ब्यूरो रिपोर्ट। मंगलौर। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की सबसे हॉट सीट माने जाने वाली विधानसभा…

4 weeks ago

*हरिद्वार में निजी सहभागिता को नई दिशा — मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में प्रस्तुतीकरण सम्पन्न*

जनपद हरिद्वार में आज निजी सहभागिता (Private Partnership) फार्म बेस्ड के अंतर्गत चयनित संस्थाओं द्वारा…

4 weeks ago

*सीडीओ की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न, पशु सखियों को मोबाइल फोन वितरित*

हरिद्वार में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना…

1 month ago

*ग्रामीण उद्यमों को गति देने की दिशा में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की महत्वपूर्ण उपलब्धि*

उत्तराखंड राज्य में संचालित ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना (ग्रामोत्थान–रीप) के अंतर्गत MSP (मल्टी स्टेकहोल्डर…

1 month ago