अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार की मौत-चार घायल
गंगोह: गंगोह से सहारनपुर विवाह समारोह में जा रहे बाइक सवारों की अज्ञात वाहन से हुई आमने सामने की भिडन्त में एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य को गंगोह सीएचसी से जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया।
मौहल्ला अशरफअली निवासी आमिर अपने दोस्तों के साथ दो बाइकों पर सवार होकर गंगोह से सहारनपुर बारात में जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक बीराखेडी से आगे निकली तो सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। जिसकी चपेट में आकर आमिर पुत्र आदिल 22 वर्ष की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। आमिर पुत्र आदिल को सीधे जिला अस्पताल ले जाया गया जबकि उसके चारों साथी गंभीर रुप से घायल हो गये। मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों घायलों साहिल पुत्र मकबुल 19 वर्ष, अयान पुत्र मुस्तजाब 18 वर्ष, हमजा पुत्र अनीस 18 वर्ष और सुहैल पुत्र मतलूब 20 को गंगोह सीएचसी पहुंचाया, जहां से डाॅ. जावेद ने सहायकों इरशाद व राजेश के साथ प्राथमिक चिकित्सा देकर उन्हें जिला अस्पतल रैफर कर दिया गया।
रंगों के त्यौहार होली के आते ही हरिद्वार की आत्मनिर्भर महिलाएं अपनी आजीविका बढ़ाने के…
ब्यूरो रिपोर्ट। मंगलौर। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की सबसे हॉट सीट माने जाने वाली विधानसभा…
जनपद हरिद्वार में आज निजी सहभागिता (Private Partnership) फार्म बेस्ड के अंतर्गत चयनित संस्थाओं द्वारा…
हरिद्वार में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना…
जनपद हरिद्वार में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से फातेमा अलमुल्ला, शथा अलअयदारूस एवं क्रिस्टोफर हैमेल,…
उत्तराखंड राज्य में संचालित ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना (ग्रामोत्थान–रीप) के अंतर्गत MSP (मल्टी स्टेकहोल्डर…