हरे भरे फलदार वृक्षों पर लगातार चल रहा कुलहाड़ा, उधान विभाग बना मूकदर्शक, आखिर किन मानकों के आधार पर दी जा रही है अनुमति ?

मंगलौर / झबरेडा।

जहां एक और सरकार किसानों को समृद्ध बनाने के लिए तमाम योजनाएं चला रही है, साथ ही बागवानी लगाने के लिए प्रेरित भी कर रही है तो वहीं दूसरी ओर सरकार की इन योजनाओं का सरकार के ही आला अधिकारी पलीता लगाते नजर आ रहे है । दरसल मंगलौर , झबरेडा क्षेत्र लगातार आम के बगीचों पर वन माफियाओं का कुलहाड़ा जारी है, वहीं उधान विभाग पर यह भी सवाल उठता है कि बगीचों को काटने के नाम पर उधान विभाग द्वारा जारी की जाने वाली परमिशन किस आधार पर दी जा रही है ? लगातार क्षेत्र में उधान विभाग द्वारा सरकार के लाखो रुपए के राजस्व को नुकसान पहुंचाया जा रहा है । उधान विभाग की जानकारी के बाद भी उधान विभाग के अधिकारी हरे भरे प्रतिबंधित पेड़ की कटाई रोकने में असमर्थ नजर आ रहे है । वहीं दूसरी ओर चंद पैसे के लालच में वन माफियों द्वारा आम के हरे फलदार पेड़ों पर जमकर आरी चलाई जा रही है। ओर वन माफिया कुदरती आक्सीजन देने वाले हरे भरे फलदार पेड़ों को काटने से बाज नही आ रहे है। वहीं क्षेत्र में एक आम के बाग में हरे-भरे फलदार आम के पेड़ों पर उधान विभाग की मिलीभगत से कुल्हाड़ा चलाया जा रहा है । और आक्सीजन देने वाले वृक्षों पर उधान विभाग की मिली भगत के चलते आए दिन आरी चलाते हुए हरे पेड़ों की धड़ल्ले से कटाई की जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वन माफिया स्थानीय प्रशासन की मिलीभगत से पेड़ों की कटाई कर रहे हैं। कुछ ठेकेदार उधान विभाग के अधिकारियों से मिलकर आठ दस पेड़ काटने की अनुमति ले लेते हैं और उसी की आड़ में बड़े बड़े भाग काट देते हैं। क्षेत्र में लगातार हरे भरे पेड़ काटे जा रहे है।वहीं उधान विभाग इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है । जिससे वन माफियाओं के हौसले बुलंद है। वहीं जब इस विषय पर सहायक उधान अधिकारी नरेश कुमार से जानकारी जुटाने का प्रयास किया तो, उन्होंने इस मामले में कुछ भी कहने से साफ इंकार कर दिया ।

वहीं जब पूरे प्रकरण में जिला उधान अधिकारी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि जब कोई फलदार पेड़ अपनी क्षमता से कम फल देने लगता है तो किसान की सूचना पर पेड़ को काटने की परमिशन उधान विभाग द्वारा दी जाती है । जिसकी जांच ब्लॉक स्तर पर सहायक उधान अधिकारी मौके पर जाकर करते है कि वह पेड़ फल देने लायक है या नहीं।

वहीं मंगलौर , झबरेड़ा क्षेत्र की बात करें तो परमिशन की आड़ में नारसन के सहायक उधान अधिकारी की मिलीभगत से लगातार क्षेत्र में हरे भरे और फलदार वृक्षों पर वन माफियाओं का कुलहाडा लगातार जारी है । अब देखने वाली बात होगी कि संबंधित विभाग के उच्च अधिकारी हरे भरे और फलदार वृक्षों पर चलने वाले कुलहाड़े पर रोक लगा पाते है या नहीं ?

anilkumar

Recent Posts

मुख्य विकास अधिकारी डॉ० ललित नारायण मिश्र ने नीलेश्वरी, मीठी गंगा एफपीओ एव उन्नति एंटरप्राइज के उत्पादों को एमेज़ोन पर किया लॉन्च

मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के तहत नीलेश्वरी माता एफपीओ, मीठी गंगा एफपीओ और अन्य व्यक्तिगत उद्यमियों…

7 days ago

*भगवानपुर, हरिद्वार में सीएमटीसी सेंटर का निरीक्षण एवं उद्घाटन*

  भगवानपुर, हरिद्वार स्थित कम्युनिटी मैनेज ट्रेनिंग सेंटर (CMTC) का निरीक्षण एवं उदघाटन मुख्य अतिथि…

2 weeks ago

*77वें गणतंत्र दिवस पर राजकीय सेवाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कार्मिक सम्मानित*

हरिद्वार। 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर जनपद हरिद्वार के पुलिस लाइन मैदान में…

2 weeks ago

*लक्सर ब्लॉक में स्वरोजगार की नई पहल: दोना-पत्तल एवं पेपर कप निर्माण इकाई का शुभारंभ*

मुख्य विकास अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र के निर्देशन में जनपद हरिद्वार के लक्सर विकासखंड…

1 month ago