अचानक मंगलौर पहुंचे करतार सिंह भड़ाना, मंगलौर उपचुनाव में हो सकती है बड़ी उठा फटक कहा, जनता ने चाहा तो मंगलौर को बना दूंगा बैंगलौर

मंगलौर

अनिल सैनी, ब्यूरो

 

अचानक मंगलौर पहुंचे करतार सिंह भड़ाना, उपचुनाव में हो सकती है बड़ी उठा फट

हरियाणा सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे करतार सिंह भड़ाना अचानक मंगलौर पहुंच गए। वह मंगलौर से होते हुए देहरादून जा रहे थे। जैसे ही स्थानीय लोगों को पता चला कि करतार सिंह भड़ाना मंगलौर होते हुए देहरादून जा रहे है इतने में ही लोगो की भीड़ हाथो में फूल मालाएं व ढोल नगाड़ों के साथ मंगलौर रोड़वेज स्टैंड पर जमा हो गई , लोगो ने अचानक मंगलौर पहुंचे करतार सिंह भड़ाना का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।

वही मंगलोर में अचानक पहुंचे करतार सिंह भड़ाना से उपचुनाव की सुबगुबाहट भी शुरू हो गई। मंगलोर विधानसभा में होने वाले उपचुनाव में करतार सिंह भड़ाना की एंट्री ने सभी पार्टी के नेताओ को चौका दिया है। आपको बताते चले कि स्थानीय लोगों हुजूम इस कदर एक साथ रोड़वेज स्टैंड पर पहुंच गया मानो करतार सिंह भड़ाना उनके स्थानीय नेता है।

भीड़ अधिक होने पर जब कुछ लोग करतार सिंह भड़ाना को माला नही पहना पाएं तो गाड़ी पर चढ़कर लोगों ने करतार सिंह भड़ाना को माला पहनाई और उन्होंने भी लोगों को अपनी मालाएं उतारकर पहनाई मिडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा की मंगलौर की जनता ने जो उन्हें सम्मान दिया है उसका कर्ज वह नही उतार पाएंगे। मंगलोर उपचुनाव में अगर उन्हें मोका मिला तो वह मंगलौर में ऐतिहासिक विकास कराएंगे जो आज तक मंगलौर के जनप्रतिनिधि नही करा पाए। उन्होंने कहा की वह इस मंगलौर को बैंगलोर बनाने में कोई कसर नही छोड़ेंगे। आपको बता दें कि करतार सिंह भड़ाना वर्ष 2005 में भी मंगलौर विधानसभा के चुनाव में अपना दम दिखा चुके है हालांकि उनका टिकट उस वक्त किसी कारणवश नही हो पाया था और साथ ही वह अपने दामाद को भी मंगलौर विधानसभा चुनाव लडा चुके है। ऐसे में फिर से उपचुनाव में अपनी दावेदारी ठोकने वाले करतार सिंह भड़ाना ने अन्य विरोधी दावेदारों में हलचल शुरू करा दी है।

anilkumar

Recent Posts

*आत्मनिर्भर – ऑर्गेनिक गुलाल तैयार कर अच्छा मुनाफा कमा रही हरिद्वार के स्वयं सहायता समूह की महिलाएं*

रंगों के त्यौहार होली के आते ही हरिद्वार की आत्मनिर्भर महिलाएं अपनी आजीविका बढ़ाने के…

4 weeks ago

मंगलौर में भाजपा से स्थानीय को मिलेगा मौका ? या अबकी बार फिर उतरेगा पैराशूट प्रत्याशी

ब्यूरो रिपोर्ट। मंगलौर। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की सबसे हॉट सीट माने जाने वाली विधानसभा…

4 weeks ago

*हरिद्वार में निजी सहभागिता को नई दिशा — मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में प्रस्तुतीकरण सम्पन्न*

जनपद हरिद्वार में आज निजी सहभागिता (Private Partnership) फार्म बेस्ड के अंतर्गत चयनित संस्थाओं द्वारा…

4 weeks ago

*सीडीओ की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न, पशु सखियों को मोबाइल फोन वितरित*

हरिद्वार में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना…

1 month ago

*ग्रामीण उद्यमों को गति देने की दिशा में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की महत्वपूर्ण उपलब्धि*

उत्तराखंड राज्य में संचालित ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना (ग्रामोत्थान–रीप) के अंतर्गत MSP (मल्टी स्टेकहोल्डर…

1 month ago