राहुल सैनी/अनिल सैनी
*मंगलौर* – लोकसभा चुनाव को देखते हुए मंगलौर में तैयारियां तेज हो गई। मंगलौर में लोकसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस ने भी तैयारियां तेज कर दी है, लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स ने मिलकर फ्लैग मार्च निकाला। संयुक्त बल ने घनी आबादी और संवेदनशील इलाकों से गुजरते हुए असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश दिया कि चुनाव प्रभावित करने का प्रयास किया तो खैर नहीं।
आपको बता दे कि लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन सख्त नजर आ रहा है आगामी लोकसभा निर्वाचन को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेश के अनुपालन के क्रम में आज पैरामिलिट्री फोर्स(SSB) के साथ कस्बा मंगलोर के पठानपुरा, लालबाड़ा , किला मोहल्ला , मलानपुरा एवं देहात क्षेत्रांतगत खेड़ा जट्ट ,टिकोला कला ,नारसन आदि क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया गया तथा जन सामान्य को सख्त हिदायत दी गई कि शरारती एवम गुंडा तत्वों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी एवं लोकसभा निर्वाचन सकुशल संपन्न कराए जाने में पुलिस प्रशासन का अधिक से अधिक सहयोग प्रदान करेंगे।
रंगों के त्यौहार होली के आते ही हरिद्वार की आत्मनिर्भर महिलाएं अपनी आजीविका बढ़ाने के…
ब्यूरो रिपोर्ट। मंगलौर। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की सबसे हॉट सीट माने जाने वाली विधानसभा…
जनपद हरिद्वार में आज निजी सहभागिता (Private Partnership) फार्म बेस्ड के अंतर्गत चयनित संस्थाओं द्वारा…
हरिद्वार में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना…
जनपद हरिद्वार में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से फातेमा अलमुल्ला, शथा अलअयदारूस एवं क्रिस्टोफर हैमेल,…
उत्तराखंड राज्य में संचालित ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना (ग्रामोत्थान–रीप) के अंतर्गत MSP (मल्टी स्टेकहोल्डर…