मंगलौर पुलिस के अपर उप निरीक्षक ने दिया मानवता का परिचय, युवक का लौटाया बैग और 22000 रुपए, युवक ने पुलिस का जताया आभार

*राहुल सैनी / अनिल सैनी*

*मंगलौर* जहां एक और मंगलौर पुलिस लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए सक्रिय नजर आ रही है तो वहीं दूसरी और मंगलौर पुलिस मानवीय कार्यों से भी पीछे नहीं है । आपको बता दे कि अपर उप निरीक्षक नरेंद्र सिंह, डॉक्टर राहुल कौशिक, होमगार्ड अमरपाल रविवार को मंगलौर के गंग नहर पुल की चेक पोस्ट पर लोकसभा सामान्य निर्वाचन के दृष्टिगत वाहनों की चेकिंग में मामूर थे । चेक पोस्ट से करीब 50 कम की दूरी पर एक मोटरसाइकिल सवार का एक बैग मोटरसाइकिल से गिर गया। जिस पर अपर उप निरीक्षक नरेंद्र सिंह की नजर पड़ी तभी एक कार चालक उसके पास रुका और उक्त बैग को उठाकर ले जाने लगा जिसको ले जाने से रोकते हुए बैग अपनी सुपुर्दगी में लिया गया। बैग में डायरी, कागजात एवं कपड़े तथा ₹22000 नगद पाए गए। उक्त व्यक्ति की तलाश की गई तो बैग एवं धनराशि प्रमोद कुमार पुत्र श्री हरि सिंह निवासी ग्राम बसेड़ा थाना छप्पर जनपद मुजफ्फरनगर की होना पाया गया । जिसको सूचना देकर चेक पोस्ट पर आने के पश्चात उसका बैग एवं नगद ₹22000 उनकी सुपर्दगी में दिए गए। अपना बैग एवं ₹22000 प्राप्त कर श्री प्रमोद कुमार अति प्रश्न हुए एवं उत्तराखंड पुलिस का आभार व्यक्त किया ।

anilkumar

Recent Posts

*आत्मनिर्भर – ऑर्गेनिक गुलाल तैयार कर अच्छा मुनाफा कमा रही हरिद्वार के स्वयं सहायता समूह की महिलाएं*

रंगों के त्यौहार होली के आते ही हरिद्वार की आत्मनिर्भर महिलाएं अपनी आजीविका बढ़ाने के…

4 weeks ago

मंगलौर में भाजपा से स्थानीय को मिलेगा मौका ? या अबकी बार फिर उतरेगा पैराशूट प्रत्याशी

ब्यूरो रिपोर्ट। मंगलौर। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की सबसे हॉट सीट माने जाने वाली विधानसभा…

4 weeks ago

*हरिद्वार में निजी सहभागिता को नई दिशा — मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में प्रस्तुतीकरण सम्पन्न*

जनपद हरिद्वार में आज निजी सहभागिता (Private Partnership) फार्म बेस्ड के अंतर्गत चयनित संस्थाओं द्वारा…

4 weeks ago

*सीडीओ की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न, पशु सखियों को मोबाइल फोन वितरित*

हरिद्वार में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना…

1 month ago

*ग्रामीण उद्यमों को गति देने की दिशा में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की महत्वपूर्ण उपलब्धि*

उत्तराखंड राज्य में संचालित ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना (ग्रामोत्थान–रीप) के अंतर्गत MSP (मल्टी स्टेकहोल्डर…

1 month ago