भारतीय राष्ट्रवादी सैनी समाज संगठन ने धूमधाम से मनाई ज्योतिबा फुले की जयंती

भगवानपुर के डाडा जलालपुर में भारतीय राष्ट्रवादी सैनी समाज संगठन के प्रदेश संगठन मंत्री श्री प्रवीण सैनी जी के निवास स्थान पर महान समाज ज्योतिबा फुले महाराज जी की जयंती के उपलक्ष में एक कार्यक्रम का आयोजन रखा गया । जिसमे महान समाज सुधारक ज्योतिबा फुले जी को जयंती को बड़े धूमधाम से मनाया गया । जिसमे भारतीय राष्ट्रवादी सैनी समाज संगठन के कार्यकर्ताओं ने महात्मा ज्योतिबा फुले के चित्र के समक्ष माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके संगठन के जिलाध्यक्ष आदेश सैनी ने कहा कि महान समाज सुधारक ज्योतिबा फूल ने समाज को नई दिशा दी है । उन्होंने कहा कि 11 अप्रैल को महिलाओं, दलितों, वंचितो शोषित किसानों के उत्थान के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित करने वाले महान भारतीय विचारक, महान समाज सुधारक ज्योतिबा फुले की जयंती है । महात्मा फुले देश में सामाजिक क्रांति के अग्रदूत थे 19वीं सदी के जमाने में वे शिक्षा का महत्व जानते थे , इसलिए उन्होंने समाज के ताने सहकर और गालियां सुनकर भी अपनी पत्नी को पढ़ाया सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी न्यौछावर कर दी । इस मौके पर आदेश सैनी, दीपचंद,मोहित सैनी, डॉक्टर सोनू नोटियाल, दीपक, राहुल प्रजापति, संदीप, शिवम, अंकुर, गीता राम, सोमपाल, बिजेंद्र, राजकिशोर, मुकुल कुमार, वर्णिका, परी सैनी, कमलेश, रेखा, आदि उपस्थित रहे ।

anilkumar

Recent Posts

*आत्मनिर्भर – ऑर्गेनिक गुलाल तैयार कर अच्छा मुनाफा कमा रही हरिद्वार के स्वयं सहायता समूह की महिलाएं*

रंगों के त्यौहार होली के आते ही हरिद्वार की आत्मनिर्भर महिलाएं अपनी आजीविका बढ़ाने के…

4 weeks ago

मंगलौर में भाजपा से स्थानीय को मिलेगा मौका ? या अबकी बार फिर उतरेगा पैराशूट प्रत्याशी

ब्यूरो रिपोर्ट। मंगलौर। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की सबसे हॉट सीट माने जाने वाली विधानसभा…

4 weeks ago

*हरिद्वार में निजी सहभागिता को नई दिशा — मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में प्रस्तुतीकरण सम्पन्न*

जनपद हरिद्वार में आज निजी सहभागिता (Private Partnership) फार्म बेस्ड के अंतर्गत चयनित संस्थाओं द्वारा…

4 weeks ago

*सीडीओ की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न, पशु सखियों को मोबाइल फोन वितरित*

हरिद्वार में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना…

1 month ago

*ग्रामीण उद्यमों को गति देने की दिशा में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की महत्वपूर्ण उपलब्धि*

उत्तराखंड राज्य में संचालित ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना (ग्रामोत्थान–रीप) के अंतर्गत MSP (मल्टी स्टेकहोल्डर…

1 month ago