मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर चले लाठी डंडे और धारदार हथियार दो घायल

ब्यूरो रिपोर्ट – अनिल सैनी

 

मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट हो गई, मामला इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चलने लगे, इस मारपीट में दो लोगों को गंभीर चोटें आई हैं, दोनों घायलों को सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है जहां पर उनका उपचार चल रहा है, पीड़ित परिवार ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है, पुलिस अब मामले की जांच में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के हज्जरपुर गांव में रविवार को एक निर्माणाधीन मकान को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया, देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों की तरफ से लाठी डंडे चलने लगे, इतना ही नहीं दोनों पक्षों में जमकर पथराव भी हुआ, बताया गया है कि इस मारपीट में एक पक्ष के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, दोनों घायलों को गंभीर अवस्था में रुड़की के सिविल अस्पताल उपचार के लिए भर्ती कराया गया, बताया गया है कि मुल्लढ पुत्र मंगत निवासी ग्राम हजीरपुर ने पाल सिंह पुत्र शीशराम से एक प्लॉट खरीदा था, बताया गया है कि प्लॉट का बैनामा भी बताया जा चुका था, रविवार को मुल्लढ द्वारा अपने प्लॉट पर मकान का निर्माण कराया जा रहा था, आरोप है कि इसी दौरान पाल सिंह के भतीजे और उनके परिवार की महिलाएं वहां पर आ गई और पथराव शुरू कर दिया, वहीं इसके बाद लाठी डंडों से हमला कर दिया, आरोप है कि उन्होंने उनके ऊपर धारदार हथियारों से भी हमला किया है, इस हमले में मुल्लढ के दो बेटे अंकित और शुभम को गंभीर चोटें आई हैं जिन्हें उपचार के लिए रुड़की सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है, जहां पर चिकित्सकों द्वारा दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया, वहीं इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो भी सामने आया है, वीडियो में एक व्यक्ति धारदार हथियार से एक व्यक्ति के ऊपर हमला करता हुआ दिखाई दे रहा है, वही पीड़ित परिवार द्वारा पुलिस को तहरीर देकर हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है, पुलिस पूरे मामले की छानबीन करने में जुटी हुई ।

 

 

anilkumar

Recent Posts

*आत्मनिर्भर – ऑर्गेनिक गुलाल तैयार कर अच्छा मुनाफा कमा रही हरिद्वार के स्वयं सहायता समूह की महिलाएं*

रंगों के त्यौहार होली के आते ही हरिद्वार की आत्मनिर्भर महिलाएं अपनी आजीविका बढ़ाने के…

4 weeks ago

मंगलौर में भाजपा से स्थानीय को मिलेगा मौका ? या अबकी बार फिर उतरेगा पैराशूट प्रत्याशी

ब्यूरो रिपोर्ट। मंगलौर। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की सबसे हॉट सीट माने जाने वाली विधानसभा…

4 weeks ago

*हरिद्वार में निजी सहभागिता को नई दिशा — मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में प्रस्तुतीकरण सम्पन्न*

जनपद हरिद्वार में आज निजी सहभागिता (Private Partnership) फार्म बेस्ड के अंतर्गत चयनित संस्थाओं द्वारा…

4 weeks ago

*सीडीओ की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न, पशु सखियों को मोबाइल फोन वितरित*

हरिद्वार में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना…

1 month ago

*ग्रामीण उद्यमों को गति देने की दिशा में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की महत्वपूर्ण उपलब्धि*

उत्तराखंड राज्य में संचालित ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना (ग्रामोत्थान–रीप) के अंतर्गत MSP (मल्टी स्टेकहोल्डर…

1 month ago