• Sat. Feb 28th, 2026

मंगलौर में भाजपा से स्थानीय को मिलेगा मौका ? या अबकी बार फिर उतरेगा पैराशूट प्रत्याशी 

Byanilkumar

Feb 28, 2026

ब्यूरो रिपोर्ट।

मंगलौर। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की सबसे हॉट सीट माने जाने वाली विधानसभा सीट मंगलौर से भाजपा के कई दिग्गज नेता 2027 की टिकट की दौड़ में नजर आ रहे है । लेकिन मंगलौर से भाजपा के टिकट से उपचुनाव लड़ चुके हरियाणा से पूर्व केबिनेट मंत्री रहे करतार सिंह भड़ाना एक बार फिर स्थानीय भाजपा नेताओं की मेहनत और सपने को चकनाचूर करने में लगे है । हालांकि भाजपा और राष्ट्रीय लोकदल का गठबंधन होने के कारण राष्ट्रीय लोकदल का प्रत्याशी भी मंगलौर से चुनाव लड़ सकता है । वहीं लोकदल के लिए मुस्लिम और जाट समीकरण बड़े बड़े नेताओं को पटकनी देने में कामयाब भी हो सकता है । लेकिन फिर भी भाजपा नेता करतार सिंह भड़ाना लगातार भाजपा से टिकट के लिए तमाम प्रयास कर रहे है । वहीं देखा जाए तो भारतीय जनता पार्टी करतार भड़ाना पर ज्यादा ही मेहरबान नजर आ रही है, क्योंकि भड़ाना परिवार को लगातार भाजपा ने मंगलौर से करतार भड़ाना और पानीपत से करतार भड़ाना के सुपुत्र मनमोहन भड़ाना को प्रत्याशी बनाया था, ऐसी स्थिति में साफ कहा जा सकता है कि भड़ाना परिवार पर भाजपा मेहरबान नजर आ रही है ।वहीं अगर पिछले मंगलौर उपचुनाव की बात करें तो जब बीजेपी ने मंगलौर से करतार सिंह भडाना का टिकट फाइनल किया था तब स्थानीय भाजपा नेताओं में काफी नाराजगी भी देखने को मिली थी और कई नेता तो खुलकर मीडिया के सामने करतार सिंह भडाना को पैराशूट प्रत्याशी बता रहे थे जैसे तैसे करतार सिंह भडाना ने स्थानीय भाजपा नेताओं को मनाया था लेकिन फिर उसके बाद भी उपचुनाव में बीजेपी के करतार सिंह बढ़ाना ओर बीएसपी प्रत्याशी मोंटी को कांग्रेस के प्रत्याशी काजी निजामुद्दीन ने हराकर अपनी जीत दर्ज की थी वहीं 2027 में करतार भड़ाना एक बार फिर मंगलौर से भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटे है, वहीं यह तैयारी भाजपा के स्थानीय नेताओं को रास नहीं आ रही, सूत्रों की माने तो लंबे समय से क्षेत्र में भाजपा की रीढ़ की हड्डी कहे जाने वाले कार्यकर्ता नाराज नजर आ रहे है, कार्यकर्ताओं का साफ कहना है कि स्थानीय नेताओं को मौका मिलना चाहिए, लेकिन करतार सिंह भड़ाना ने भाजपा के सभी स्थानीय नेताओं के सपने चकनाचूर कर दिए है । अब देखना होगा 2027 में भाजपा स्थानीय को मौका देगी या फिर पैराशूट प्रत्याशी से ही संतुष्ट होना पड़ेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!