• Mon. Mar 2nd, 2026

*आत्मनिर्भर – ऑर्गेनिक गुलाल तैयार कर अच्छा मुनाफा कमा रही हरिद्वार के स्वयं सहायता समूह की महिलाएं*

Byanilkumar

Mar 2, 2026

रंगों के त्यौहार होली के आते ही हरिद्वार की आत्मनिर्भर महिलाएं अपनी आजीविका बढ़ाने के साथ-साथ हरिद्वार का नाम भी रोशन कर रही है मुख्य विकास अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र और परियोजना निदेशक नलिनीत घिल्डियाल के तत्वाधान में नारसन विकास खंड के श्री राधे कृष्णा सीएलएफ मुंडलाना के अंतर्गत आने वाले हरचंदपुर गांव की समूह की महिलाएं होली के लिए ऑर्गेनिक गुलाल तैयार कर मार्केट में बेच रही है और अच्छा मुनाफा कमा रही है ।

यह कार्य पिछले वर्ष इन समूह की महिलाओं ने शुरू किया था और लाखों रुपए का मुनाफा भी अर्जित किया था इसी क्रम में इस वर्ष भी इन समूह की महिलाओं ने फूल, चुकंदर और अरारोट से तैयार कर ऑर्गेनिक गुलाल बनाया ओर मार्केट में सप्लाई भी शुरू कर दी है जिससे यह महिलाएं अच्छा मुनाफा कमाने के साथ-साथ हरिद्वार जिले का नाम भी रोशन कर रही है ।

वहीं परियोजना निदेशक नलिनीत घिल्डियाल भी महिलाओं की सेल को ओर ज़्यादा बढ़ाने के लिए विकास भवन , लीड बैंक ऑफिस और गुरुकुल कांगड़ी यूनिवर्सिटी में इन समूह की महिलाओं के स्टॉल लगवाकर महिलाओं की सेल को और ज्यादा करवाने में लगी हुई है

वहीं मुख्य विकास अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र और परियोजना निदेशक नलिनीत घिल्डियाल का कहना है कि केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही राष्ट्रीय आजीविका मिशन योजना के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ उनकी आजीविका बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है और जिस फील्ड में महिलाएं अपना कार्य कर सकती हो उसी फील्ड में इन महिलाओं को स्वरोजगार में मदद दी जा रही है जिससे महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार बढ़ाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!