• Mon. Feb 9th, 2026

नारसन में तीन दिनों से चल रहे मॉडल सीएलएफ के प्रशिक्षण का हुआ समापन, अपनी आजीविका मे ओर सुधार करने के लिए तैयार महिलाएं

Byanilkumar

May 22, 2025

ब्यूरो रिपोर्ट।

नारसन। विकास खंड नारसन में पिछले तीन दिनों से चल रहे मॉडल सपना संकुल स्तरीय संघ की विजन 1st की ट्रेनिंग में मॉडल सपना संकुल स्तरीय संघ से जुड़ी सभी महिलाओं को दी जा रही ट्रेनिंग का समापन हुआ, जिसमें सभी महिलाओं ने बढ़ चढकर हिस्सा लिया ।

प्रशिक्षण में सीएलएफ की अध्यक्ष सचिव कोषाध्यक्ष ओर बोर्ड ऑफ मेंबर मॉडल सपना संकुल स्तरीय संघ में आने वाली सभी ग्राम पंचायत की सक्रीय महिला बैंक सखी कृषि सखी पशु सखी आई पी आर पी द्वारा प्रतिभाग किया गया।

वहीं मॉडल संकुल स्तरीय संघ से जुड़ी सभी महिलाओं को प्रशिक्षण दे रहे मास्टर ट्रेनर कैलाश कंडारी ने बताया कि नारसन विकासखंड में कुल पांच संकुल स्तरीय संघ है जिनमें से सपना संकुल स्तरीय संघ लिब्बरहेड़ी को मॉडल सीएलएफ का प्रशिक्षण दिया गया जिसमें आने वाले समय में संकुल स्तरीय संघ से जुड़ी सभी महिलाएं अपनी आजीविका को ओर कैसे आगे बढ़ा सके, ओर साथ ही सभी महिलाएं मिलकर नए नए रोजगार के अवसर पैदा करके अपनी ओर अपने परिवार के लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार कर सके। बैठक के दौरान नारसन विकासखंड के ब्लॉक मिशन प्रबंधक प्रशांत कुमार , एरिया कॉर्डिनेटर मोहम्मद सलमान व नारसन विकासखंड के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!