• Mon. Feb 9th, 2026

समूह की महिलाओं द्वारा स्वच्छता अभियान के तहत आत्मनिर्भर बनने हेतु ब्लॉक नारसन में की गई नई पहल

Byanilkumar

Jun 27, 2025

ब्यूरो रिपोर्ट।

नारसन। विकासखंड नारसन के खंड विकास अधिकारी के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत गोपालपुर में 6 समूह सदस्यों की महिलाओं के साथ वेस्ट मैनेजमेंट प्रोग्राम के उद्देश्य को सफल संचालित करने हेतु बैठक का आयोजन किया गया।

मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती आकांक्षा कोण्डे के निर्देश अनुसार वेस्ट मैनेजमेंट मॉडल गांव चयनित कर ग्राम प्रधान व महिलाओं के साथ चर्चा की गई जिसके अंतर्गत तय किया गया कि गांव के अंदर समूह की महिलाओं द्वारा स्वच्छता को लेकर कार्य किया जाएगा।

और जितना भी कूडा-कचरा एकत्रित होगा उसकी व्यवस्था अनुरूप कार्य करेंगे जिससे कि महिलाओं को रोजगार मिलेगा ताकि महिलाएं सशक्त और आत्म निर्भरता की ओर एक कदम बढ़ा सके और गांव में अच्छे स्वास्थ्य को लेकर भी एक नयी पहल की शुरुआत हो सके।

यह कार्य 15 दिन के अंतर्गत शुरू किया जाना तय किया गया तथा बैठक में एडीओ पंचायत नारसन, ब्लॉक मिशन मैनेजर(एनआरएलएम) प्रशांत कुमार, पंचायत विकास अधिकारी शिवकुमार, कृषि सहायक विस्तारक(ग्रामोत्थान रीप) ललित कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!