भगवानपुर, हरिद्वार स्थित कम्युनिटी मैनेज ट्रेनिंग सेंटर (CMTC) का निरीक्षण एवं उदघाटन मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी महोदय तथा खंड विकास अधिकारी भगवानपुर के कर-कमलों द्वारा किया गया। यह सीएमटीसी सेंटर मॉडल सीएलएफ ज्योतिर्मय बहुउद्देशीय स्वायत्त सहकारीता द्वारा संचालित है।

केंद्र पर लोकोस ट्रांजेक्शन प्रशिक्षण का आयोजन किया गया, जो एनसीआरपी के अंतर्गत श्रीमती प्रीति जोशी द्वारा प्रदान किया जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान सीडीओ महोदय एवं बीडीओ महोदय ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद किया। उन्होंने महिलाओं को आजीविका संवर्धन, बाजार से जुड़ाव , नए एवं नवाचार आधारित उद्यमों को अपनाने तथा आपसी अनुभव साझा करने के लिए प्रेरित किया।

सीडीओ महोदय के निर्देशों के क्रम में समूह सदस्यों के लिए क्लाउड किचन से संबंधित प्रशिक्षण का आयोजन किया गया था, प्रशिक्षण प्राप्त कर अपना कार्य प्रारंभ करने वाली महिलाओं ने अपने अनुभव एवं विचार मुख्य अतिथियों के समक्ष साझा किए।
सीएमटीसी सेंटर में एक समय में 70 प्रशिक्षणार्थियों के बैठने की सुविधा उपलब्ध है। साथ ही प्रशिक्षणार्थियों के लिए मेस एवं डाइनिंग की समुचित सुविधा भी सीएमटीसी के अंतर्गत उपलब्ध कराई गई है।
कार्यक्रम में जिला थीमेटिक एक्सपर्ट श्री सूरज कुमार, मुख्यमंत्री उद्यमशाला से श्री राव आस्कर, तथा ब्लॉक मिशन प्रबंधन इकाई , ग्रामोथन कार्मिक भगवानपुर के कार्मिक उपस्थित रहे।
