उत्तराखंड राज्य में संचालित ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना (ग्रामोत्थान–रीप) के अंतर्गत MSP (मल्टी स्टेकहोल्डर प्लेटफॉर्म)–2026 के तहत देहरादून में दो दिवसीय राज्य स्तरीय बहु-हितधारक मंच (MSP) का सफल आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण उद्यमों को सशक्त बाजार से जोड़ना तथा सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र के मध्य सहभागिता को मजबूत करना रहा।
इस राज्य स्तरीय मंच में कुल 30 निजी भागीदारों (Private Partners) की सहभागिता रही, जिनमें से 18 निजी भागीदारों द्वारा Letters of Intent (LOI) पर हस्ताक्षर किए गए। इनमें से हरिद्वार जनपद से कुल 5 LOI संपादित किए गए, जो जनपद के ग्रामीण उद्यमों के लिए एक उल्लेखनीय उपलब्धि है।
कार्यक्रम के दौरान हरिद्वार जनपद की “स्वागत सीएलएफ” के साथ विभिन्न प्रतिष्ठित निजी क्षेत्रीय भागीदारों द्वारा LOI पर हस्ताक्षर किए गए, जो ग्रामीण आजीविका सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस अवसर पर Grow Himalaya Pvt. Ltd., पुरोला (उत्तरकाशी) द्वारा स्वागत सीएलएफ को 1000 पीस सांभरानी कप का ऑर्डर प्रदान किया गया। वहीं Abhinandan Aroma & Farm Pvt. Ltd. द्वारा स्वागत सीएलएफ में निर्मित सांभरानी कप एवं इंसेंस कोन को नवाचार के साथ विकसित करने हेतु LOI पर हस्ताक्षर किए गए, जिसमें आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों के उपयोग से जन-सामान्य की समस्याओं के समाधान पर कार्य किया जाएगा।
इसके अतिरिक्त Rasparna Green Pvt. Ltd., देहरादून द्वारा भी स्वागत सीएलएफ के साथ सांभरानी कप एवं इंसेंस कोन की खरीद एवं संयुक्त रूप से कार्य करने की सहमति देते हुए LOI पर हस्ताक्षर किए गए।
उत्तराखंड हाट के प्रतिनिधि श्री पवन किरौला द्वारा स्वागत सीएलएफ के उत्पादों के लिए पैकेजिंग, ब्रांडिंग एवं लेबलिंग में सहयोग प्रदान करने हेतु LOI पर हस्ताक्षर किए गए।
साथ ही Treta Organik Pvt. Ltd. के श्री अमित रावत द्वारा स्वागत सीएलएफ के सांभरानी कप, इंसेंस कोन एवं आशा ग्राम संगठन के मसालों के साथ संयुक्त रूप से कार्य करने हेतु LOI पर हस्ताक्षर किए गए।
यह आयोजन ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना के अंतर्गत ग्रामीण उत्पादों को सुदृढ़ बाजार उपलब्ध कराने, महिला स्वयं सहायता समूहों की आय में वृद्धि, तथा आत्मनिर्भर ग्रामीण अर्थव्यवस्था के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ है।
इस अवसर पर उत्तराखंड सरकार के ग्राम्य विकास मंत्री माननीय श्री गणेश जोशी, राज्य स्तर से परियोजना निदेशक सुश्री झरना कमठान, परियोजना उपायुक्त श्री नरेश कुमार, डेप्युटी डायरेक्टर श्री महेंद्र सिंह यादव तथा जनपद हरिद्वार के सहायक प्रबंधक (सेल्स) श्री अमित शर्मा उपस्थित रहे।
