मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के तहत नीलेश्वरी माता एफपीओ, मीठी गंगा एफपीओ और अन्य व्यक्तिगत उद्यमियों को एमेज़ोन के साथ जोड़ा गया। इस साझेदारी के माध्यम से, इन उद्यमियों के उत्पाद पूरे भारत में उपलब्ध होंगे, जिससे उनकी बिक्री में वृद्धि होगी और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा मिलेगा।
इस अवसर पर, हरिद्वार के सीडीओ डॉ ललित नारायण मिश्र ने कहा, “यह पहल उद्यमियों को अपने उत्पादों को व्यापक बाजार में पहुंचाने में मदद करेगी और स्थानीय उद्यमियों की अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगी। हम मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के तहत उद्यमियों को ऑनलाइन प्लेटफार्म एमेज़ोन, मिसो, ओएनडीसी, गुगल बिज़नेस आदि के साथ जोड़ने का कार्य कर रहे हैं।”
परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास विभाग अभिकरण/जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश ने कहा, “नीलेश्वरी माता एफपीओ, उन्नति एंटरप्राइज और मीठी गंगा एफपीओ जैसे उद्यमियों को एमेज़ोन जैसे बड़े प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध होने से उनके उत्पादों को नई पहचान मिलेगी और वे अपने व्यवसाय को विस्तार दे पाएंगे।”
इस अवसर पर, मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना से आईएम योगेन्द्र व बीपीडीई राव आशकर, परियोजना अर्थशास्त्री नवीन नौटियाल, सहायक लेखाकार रुपेश, हरेन्द्र, रविंद्र रिप परियोजना से शेखर, एवं अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
