• Mon. Feb 9th, 2026

दुखद: – महिला ने लगाई फांसी, दहेज मांगने का परिजनों ने लगाया आरोप, कुछ दिनों पहले ही हुई थी शादी, देखे

Byanilkumar

Oct 3, 2022

हरीद्वार के सुल्तानपुर गांव में फांसी के फंदे से लटककर नवविवाहिता ने आत्महत्या कर ली। गांव में आत्महत्या की सूचना से सनसनी मच गई। बताया जा रहा है कि मृतका का नाम शिवानी पुत्री मांगेराम है। अभी चार साल पहले ही सुल्तानपुर निवासी विपिन नाम के युवक से उसका विवाह हुआ था। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सुल्तानपुर चौकी पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

शिवानी की मौत की खबर सुनते ही उसके मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और हंगामा करने लगे। इस दौरान मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया कि दहेज की मांग पूरी न करने पर ससुराल वालो ने शिवानी को आत्महत्या के लिए मजबूर किया है। चार साल पहले हुई शिवानी की शादी के बाद से ही उसके ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग करते चले आ रहे थे। दहेज की मांग पूरी न करने पर उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। आज दोपहर एक बजे उनकी फोन पर शिवानी से बातचीत हुई थी लेकिन दोपहर ढाई बजे ससुराल ग्रामीणों ने ही उसकी मौत की सूचना दी।

वही सूचना मिलते ही सुल्तानपुर चौकी प्रभारी मनोज नौटियाल भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लक्सर तहसीलदार शालिनी मौर्य भी घटना स्थल पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।

फिलहाल पुलिस द्वारा मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!