• Mon. Feb 9th, 2026

गंगोह में क्रय केंद्र खुले, आवक शुरू नहीं हो पाई, अभी तक नहीं आया एक भी दाना धान

Byanilkumar

Oct 7, 2022

सौरभ सैनी, गंगोह।

*सहारनपुर न्यूज*। शासन आदेशों के अनुपालन में नवीन मंडी स्थल पर धान क्रय केंद्रों के बोर्ड लगाकर शुरुआत कर दी गई है,हालांकि छह दिन बीतने के बावजूद एक दाना भी धान का सरकारी क्रय केंद्रों पर नहीं आया।

नवीन मंडी स्थल पर आरएफसी और पीसीएस के दो क्रय केंद्र खोले गए हैं। सुबह से ही क्रय केंद्रों पर संबंधित विभाग के कर्मचारी व क्रय केंद्र प्रभारी पहुंच जाते हैं और किसानों की बाट जोहते रहते हैं। मगर एक भी किसान धान लेकर क्रय केंद्रों पर धान लेकर नहीं आया। बताया जाता है कि अभी तक मोटा धान जिस की सरकारी खरीद होनी है।वह बाजार में आना शुरू नहीं हुआ है आगामी दस दिनों में उस की आवक शुरू हो जाएगी। इसके अलावा बाजार में धान के दाम सरकारी दामो के मुकाबले काफी ज्यादा बने हुए हैं, इसलिए भी सरकारी केंद्रों पर खरीद होने की आशंका बेहद कम ही बताई जा रही है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!