सौरभ सैनी, गंगोह।
*तीतरो* पुलिस विभाग के साइबर सेल व साइबर थाना के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित साइबर जागरूकता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम के बारे में जानकारी देकर उन्हें सोशल मीडिया का प्रयोग करते समय सावधान रहने का आह्वान किया गया।*ब्राइट होम पब्लिक स्कूल में आयोजित साइबर जागरूकता दिवस कार्यक्रम में बोलते हुए थाना प्रभारी तीतरो ने छात्र छात्राओं को साइबर सेल के बारे में पूरी जानकारी दी

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए *थाना प्रभारी तीतरो* ने कहा कि इंटरनेट का प्रयोग करते हुए सावधानी बरतें। फेसबुक अथवा अन्य ऐप का पासवर्ड इतना मजबूत बनाये ताकि कोई भी उस पासवर्ड को खोल ना सके। उन्होंने अपना पासवर्ड किसी अनजान व्यक्ति को शेयर न करने की भी सलाह दी।
*थाना प्रभारी सतीश कुमार ने कहा कि साइबर क्राइम करने वाले फेक अकाउंट बनाकर मासूम व अंजान लोगों को आसानी से अपना शिकार बना लेते हैं। इसलिए किसी से भी फ्रेंडशिप करने से पहले उसके बारे में अच्छी तरह जानकारी कर लेनी चाहिए।
*थाना प्रभारी ने कहा कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम ही साइबर क्राइम को रोकने के लिए मील का पत्थर साबित होंगे। उन्होंने कहा कि आजकल जिस तेजी के साथ साइबर क्राइम बढ़ता जा रहा है। वह चिंता का विषय है क्योंकि अधिकांश साइबर अपराधी आसानी से पकड़ में नहीं आते। इसलिए सावधानी ही हमें साइबर क्राइम से बचा सकती है।
कार्यक्रम में छात्र छात्राओं को साइबर क्राइम से बचाव के उपाय बताएं तथा इंटरनेट बैंकिंग के प्रयोग के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में भी जानकारी दी।
*विशेष रुप से छात्राओं को फेसबुक एवं इंटरनेट पर अनजान लोगों से फ्रेंडशिप करने से पहले सावधानी बरतने की सलाह दी, साथ ही उन्होंने मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत हेल्पलाइन नंबर *112 एवं 1090* की जानकारी देकर आपात स्थिति में उनका प्रयोग करने की सलाह दी।
कार्यक्रम में उपनिरीक्षक अनिल कुमार के अलावा प्रधानाचार्य एवम स्कूल स्टाफ के लोग उपस्थित रहे
