• Mon. Feb 9th, 2026

संजीव सैनी को बनाया गया, “भारतीय किसान यूनियन टिकैत” का युवा जिलाध्यक्ष, भाकियू टिकैत ने दी बडी जिम्मेदारी

किसानों की आवाज बुलंद करने वाले संगठन भारतीय किसान यूनियन टिकैत द्वारा संजीव सैनी को भाकियू का युवा जिलाध्यक्ष बनाया गया । संजीव सैनी के झबरेड़ा आवास पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिलाध्यक्ष विजय शास्त्री सहित कई किसान नेताओं ने संजीव सैनी को नियुक्ति पत्र सौंपा । दरसल भारतीय किसान यूनियन टिकैत के द्वारा हमेशा किसानों की आवाज को बुलंद करके , किसान हित में अनेको कार्य किए , बीते साल भारतीय किसान यूनियन की अगुवाई में किसान आंदोलन के दौरान किसानों की समस्याओं को लेकर किसान यूनियन से जुड़े संजीव सैनी भाकियू के जिला महासचिव रह चुके । संजीव सैनी की भाकियू में लगातार सक्रियता को देखते हुए अब भाकियू जिला अध्यक्ष विजय शास्त्री ने संजीव सैनी को भाकियू का युवा जिलाध्यक्ष बनाया है । इस मौके पर संजीव सैनी ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन में युवाओं की अहम भूमिका रहेगी , जिसको लेकर हर युवा किसान को भारतीय किसान यूनियन टिकैत से जोड़कर किसानों की समस्या को समाप्त करने के लिए युवाओं को भारतीय किसान यूनियन एकजुट करेगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!