चिड़ियापुर रेंज की रवासन नदी में अवैध खनन की शिकायत पर वन विभाग द्वारा सख्त कार्यवाही की गई है, दरसल खनन माफिया हर दिन सरकार को लाखो रुपए के राजस्व का चूना लगाकर चांदी काट रहे है । जिससे सरकार को हर दिन लाखो रुपए के राजस्व का नुकसान हो रहा है , हरिद्वार जनपद की चिड़ियापुर रेंज क्षेत्र में बिना जरूरी दस्तावेज के खनन किया जा रहा था, जिसकी सूचना पाकर तत्काल मौके पर वन विभाग के डिप्टी रेंजर बाबू सिंह, वन दरोगा गौतम राठौर व बीट प्रभारी आकाश सैनी पहुंचे, जहां पर उन्होंने अवैध खनन में उपयोग किए जा रहे तीन ट्रेक्टरो को सीज किया है । वहीं खनन माफियाओं के ट्रेक्टर सीज होने से खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है ।
