• Wed. Feb 25th, 2026

देवभूमि रजत उत्सव ,राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूहों ने लगाए स्टॉल, 2 लाख रुपये से अधिक की बिक्री

Byanilkumar

Nov 3, 2025

ब्यूरो रिपोर्ट

हरिद्वार। राज्य स्थापना की रजत जयंती समारोह के उपलक्ष्य में रोड़ी बेलवाला में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी महोया के निर्देशन में कार्यरत राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) द्वारा कुल 11 स्टॉल लगाए गए। इनमें पारंपरिक खाद्य पदार्थों की विशेष स्टॉल भी शामिल थी।

इन स्टॉलों में अभिनंदन कम्युनिटी लिंक्ड फेडरेशन (सीएलएफ) की उत्तराखंड के पारंपरिक व्यंजनों की स्टॉल ने विशेष रूप से उत्कृष्ट प्रतिक्रिया प्राप्त की। समूहों द्वारा लगाए गए इन स्टॉलों से कुल 2,05,724 (दो लाख पांच हजार सात सौ चौबीस) रुपये की बिक्री दर्ज की गई।

यह बिक्री स्वयं सहायता समूहों की महिला सदस्यों के लिए आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई है, जिससे उनकी आजीविका में स्पष्ट बढ़ोतरी देखने को मिली है। यह पहल समूहों को लाभकारी एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से उठाया गया एक सार्थक कदम है।

मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशन में यह प्रयास जारी है कि राष्ट्रीय राजमार्ग जैसे रणनीतिक स्थानों पर समूहों के स्टॉल लगाकर उनकी आजीविका को और सुदृढ़ किया जाए। इस सफल आयोजन से समूह की महिलाओं का मनोबल बढ़ा है और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त होने का एक सुनहरा अवसर प्राप्त हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!