• Sat. Apr 19th, 2025

गंगोह के धानवा में धूमधाम से निकाली गई प्रभु श्रीराम की बारात की यात्रा, निकाली गई मनमोहक झांकियां

Byanilkumar

Sep 28, 2022

गंगोह, शौरभ सैनी।

तड़का वध के बाद रामलीला मे श्री राम विवाह का आयोजन होता है जिसमें राजा जनक के यहां बड़ा दरबार सजाया जाता है। श्री राम धनुष पर चढ़ाई कर स्वयंबर के विजेता होते हैं। प्रभु श्री राम की बारात निकालकर विवाह संपन्न कराया जाता है।

इसी क्रम में ग्राम धानवा में प्रभु श्रीराम की बारात का आयोजन किया गया। इस बारात को भव्य तरीके से सजाया गया था। प्रभु श्रीराम,लक्ष्मण, गुरुविश्वामित्र एवं भरत शत्रुघ्न की मनमोहक छवि देखने को मिली।

श्रीराम की बारात को गांव धानवा के सभी मुख्य मार्गो से निकाला गया।

बारात में कोई भी बदसलूकी ना हो इसका पुलिस प्रशासन ने बहुत ही अच्छी तरीके से ध्यान रखा और पुलिसकर्मियों ने पूरी बारात में अपनी ड्यूटी दी।

रामलीला कमेटी के कार्यकर्ताओं ने इस बरात को भव्य बनाने में विनोद सैनी, वीरेंद्र सैनी , सुनील पाल, विक्रम पांचाल, बृजेश सैनी, मांगेराम सैनी, विशाल सैनी (पं.सहायक),अनुज, विनीत, दीपक आदि ने अपना योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!